May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जुम्मे में मुल्क की रक्षा और आवाम की हिफाजत के लिए की गई दुआ

जुम्मे में मुल्क की रक्षा और आवाम की हिफाजत के लिए की गई दुआ
महुआ। रेणु सिंह

जुम्मे में नमाज अदा के साथ मुल्क की रक्षा और आवाम की हिफाजत के साथ-साथ अपने सेना की सलामती को लेकर अकीदतमंदों ने परवरदिगार से दुआ मांगी। उन्होंने दोनों हाथ से अल्लाह ताला को दुआ फरमाते हुए अपने वतन में मिल्लत के लिए कामना की।
अन्य सप्ताह की तरह इस जुम्मे पर भी महुआ के शाही मस्जिद में दोपहर 1:05 में अकीदतमंदों का जमात खड़ा हुआ। यहां इमाम का फरमान जारी होते ही उन्होंने नमाज अदा की। तत्पश्चात अपने मुल्क की रक्षा, आवाम की हिफाजत और जवानों की सुरक्षा और सलामती को लेकर दुआ मांगी। मस्जिद पर नमाज अदा के बाद दुआ कर घर लौट रहे मो सलाम ने बताया कि हमारी मुल्क की जावाज सेना पाकिस्तान के नापाक इरादों को चूर कर देगी। हमारा वतन अनेकता में एकता का रहा है। यहां हर धर्म और हर संप्रदाय के लोग सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। मो वजीर, मो मुस्ताक, मो आजम आदि भी बताते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद के भरोसे चलता है जिसे हिंदुस्तान की सेना नाबूद कर देगी। हमारा मुल्क हमेशा से शांति और मिल्लत की बात करते रहा है। अगर कोई अशांति करना चाहता है तो उसके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। अल्लाह ताला हमारे मुल्क के लोगों को हिफाजत और जावाज सेना को शक्ति दें। उधर डोगरा में मस्जिद पर नमाज अदा के साथ राष्ट्र रक्षा के लिए दुआ की गई। मो इम्तियाज ने बताया कि हिंदुस्तान की शहर जमीन से शांति, सद्भाव, अपनत्व, भाईचारा, सहिष्णुता का संदेश दी जाती है। वहीं अगर कोई इसे भंग करना चाहता है तो उसके नापाक इरादों को चूर करने के लिए हमारे जावाज सेना के साथ पूरा देश एक होकर खड़ा है।
जुम्मे की नमाज अदा के बीच भारतीय सेना की जवाबी की चर्चा:
महुआ के मस्जिदों पर जुम्मे की नमाज अदा के बीच भारतीय सेना की जावाजी का चर्चा भी होते रहा। एक तरफ से आवाज आती है हिंदुस्तानी सेना का जवाब नहीं। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है। जबकि आतंकवाद ही उसे समाप्त कर देगा। हिंदुस्तानी फौज की पराक्रम को उसने नहीं समझा है। कई बार हिंदुस्तानी फौज पाकिस्तान को धूल चटा चुकी है। फिर भी वह घिनौना हरकत करता है। दूसरी तरफ से लोग कहते हैं, दो दिनों में ही भारतीय जवानों ने उसके सारे इरादों को पश्त कर दिया है। इसी बीच मस्जिद के इमाम भी अगिड़ायत मांडो को वतन की रक्षा को लेकर अल्लाह ताला से दुआ करने के लिए फरमान जारी करते हैं और सभी नमाजियों का हाथ दुआ के लिए उठ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.