May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार में बच्चों के बीच निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वैशाली जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय लावापुर महनार में बच्चों के बीच निबंध, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। निबंध प्रतियोगिता में खुशी कुमारी प्रथम स्थान, उजाला कुमारी द्वितीय स्थान तथा खुशी कुमारी नवम कक्षा तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी प्रथम स्थान, स्मृति कुमारी द्वितीय स्थान तथा अंशु कुमारी तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में चांदनी कुमारी प्रथम स्थान, आकृति कुमारी द्वितीय स्थान तथा नीति निधि कुमारी तृतीय पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि बच्चों को पढ़ने लिखने का बेहतर अवसर मिलना चाहिए। ताकि वह पढ़ लिखकर स्वावलंबी बन सके। उन्होंने बाल विवाह जैसे सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने की लोगों से अपील की। श्री शुक्ला ने बताया कि हम सभी सामूहिक प्रयास से भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, स्काउट प्रभारी जितेंद्र नाथ , असद अंसारी, हर्षवर्धन कुमार, राकेश चौधरी, जितेंद्र कुमार , अमरजीत कुमार , बुधन सिंह, सुजीत कुमार गुप्ता, रवि रंजन कुमार, अमलेंदु शेखर इत्यादि ने कार्यक्रम में अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.