May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा के सीबीएसई 12th रिजल्ट में सौरव साहिल ने 92% लाकर परचम लहराया ।

संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा के सीबीएसई 12th रिजल्ट में सौरव साहिल ने 92% लाकर परचम लहराया ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली ) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 12th रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। इस बार 12th की परीक्षा में 91.64% लाकर छात्राओं ने अपना दबदबा बनाए रखा। 85% 70% छात्र पास हुए। कुल मिलाकर 12th की परीक्षा में 88.39% विद्यार्थी सफल हुए ।महुआ प्रखंड के सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई 12th की रिजल्ट में अपना परचम लहराया । इसमें सौरभ साहिल ने 92% लाकर अपने विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया ।इसी विद्यालय के यशस्वी कुमार 91% ,सिद्धार्थ कुमार 85% ,किशन राज 84%, मो एहसान करीम 83% ,आर्यन वर्मा 83% ,अंकित कुमार राज 83% ,अमन कुमार विजेता 81% ,कीर्ति झा 80% ,रोहित कुमार 79% अंक लाकर स्कूल के वन टू टेन में अपना जगह बनाया। अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की अपार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबंधक श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि हमारी यह कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक अंक अर्जित कर हमारे विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड में अपना परचम लहराए।विद्यालय के सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों की मेहनत और परिश्रम ने रंग लाया और सभी विद्यार्थी उच्चतम अंकों से उत्तीर्ण हुए ,इन सब की सफलता के लिए उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.