May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सीबीएसई 12वीं और 10वीं में महुआ के विद्यार्थियों ने पाई सफलता

सीबीएसई 12वीं और 10वीं में महुआ के विद्यार्थियों ने पाई सफलता
महुआ। रेणु सिंह

सीबीएसई 12वीं और 10वीं में महुआ संत जांस एकेडमी के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर जिला का नाम रौशन किया है। इस स्कूल के विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
महुआ मानपुरा के मुस्कान कुमारी, प्रभात कुमार, सूर्यांश राज, पल्लवी कुमारी, आकाश, सुहानी, अपराजिता आदि ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक 12वीं में लाए हैं। जबकि इसी स्कूल हाजीपुर में कृष कुमार ने 12वीं में 98 अंक लाकर जिला टॉपर हुए हैं। अंशु, प्रांजल, अनीकेत, विद्या, वैशाली में कन्हैया सिंह, अल्ताफ भी 12वीं में 95 फीसद अंक लाए हैं। वही दसवीं में आयुष, अतुल्य, शिवम, इशा, सोनाक्षी, आर्यन, अनमोल आदि ने भी 90 फीसद से अधिक अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस सफलता पर स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय, आरती राय के अलावा शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों ने खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.