महुआ के तिसीऔता में डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन
महुआ के तिसीऔता में डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
शिक्षा को बढ़ावा और ग्रामीण क्षेत्र के होनहार बच्चों में उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से सोमवार को महुआ अनुमंडल के तिसीऔता जगदीशपुर में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर शिक्षाविदों ने अपने विचार को साझा किया।
रामअशीष पूनम सिंह डिग्रीकॉलेज का उद्घाटन पूजा पाठ के साथ फीता काटकर मुख्य अतिथि डॉ अभय सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुल जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा लेने में सुविधा होगी। उन्होंने अभी कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर कॉलेजके संस्थापक डॉ प्रो नरेंद्र सिंह के अलावा विजय वर्मा, सीमा सिंह, मुस्कान, शिवकुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, श्रावणी, डॉ नीलम, डॉ छाया चित्रा, सोनू, जयप्रकाश, प्रियम आदि उपस्थित थे।
