May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ को लेकर महिलाओं ने की जलभरी

अष्टयाम यज्ञ को लेकर महिलाओं ने की जलभरी

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट

24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को यहां पकड़ी योगी स्थान पर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा यज्ञस्थल से निकलकर महुआ काली घाट पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मांगा गए गंगाजल को कलश में भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां पर कलश को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया।
बताया गया कि महुआ नगर परिषद की सीमा और पकड़ी योगी स्थान पर 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ होगा। इस यज्ञ के लिए शोभायात्रा में 551 महिलाओं ने भाग लिया। उनके द्वारा लोगों को आपसी प्रेम, अपनत्वऔर भाईचारा का संदेश दिया गया।

शोभायात्रा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह और मांग था। उनके साथ अन्य श्रद्धालु सनातन धर्म के झंडा लेकर देवी देवताओं के जयघोष करते चल रहे थे। आर्केस्ट्रा ट्रॉली द्वारा भक्ति गाने बजाए जा रहे थे। जिसके धुन पर श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालुओं के साथ उपसभापति रोमी यादव, पूर्व नगर परिषद अरुण कुमार सिंह आदि भी चल रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.