May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चुनाव के मद्देनजर बीएलो का ट्रेनिंग शुरू

चुनाव के मद्देनजर बीएलो का ट्रेनिंग शुरू

महुआ। रेणु सिंह

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीएलो को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। यहां प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में उन्हें चुनाव कार्य से संबंधित हर एक-एक बिंदु को बताया जा रहा है। मंगलवार को बूथ लेवल अधिकारियों को हर एक-एक बिंदु को बताया गया।
प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विजय कुमार, शिवजी पासवान व अरविंद कुमार के द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप फॉर्म 6, 7 व 8 को भरने की प्रक्रिया की सुगमता पूर्वक जानकारी दी गई। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर सभी बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार के निर्देशन में चल रहे इस प्रशिक्षण के मौके पर सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार के अलावा बीएलओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, मो दिलशेर, मो अफरोज आलम, किशुनदेव पासवान, श्रीराम कुमार, आलोक कुमार, संजय कुमार, आशा कुमारी, नुसरत निशा आदि शामिल थे। बताया गया कि यह प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाना तथा सभी योग्य मतदाताओं को सूचीबद्ध करना है। यहां कल बीएलओ की संख्या 299 है। जिसमें महुआ में 207 और चेहराकला में 92 है। उधर चेहराकला में मास्टर ट्रेनर मुकेश रजक, श्यामलाल दास, अतुल कुमार के द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.