पुलिस-पब्लिक के बीच रहना चाहिए मधुर संबंध:प्रवीण कुमार
पुलिस-पब्लिक के बीच रहना चाहिए मधुर संबंध:प्रवीण कुमार

महनार वैशाली। महनार थाना परिसर में पुलिस पब्लिक की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने की। बैठक में पुलिस-पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करने के लिये बराबर इस ढंग की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस को किसी भी जांच और कार्रवाई के लिये स्थानीय लोगों से ही सम्पर्क स्थापित किया जाता है। इसलिए पुलिस और पब्लिक के बीच हमेशा मधुर संबंध रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच में मासिक स्तर पर बैठक होने के बाद कई प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बातों पर कुछ लोग बड़ी घटना पेश करते हैं ऐसे छोटे-छोटे मामले और समस्याओं का निपटारा सरपंच उपसरपंच, प्रबुद्ध व्यक्ति व समाजसेवीयो के द्वारा हल किया जाये ज़मीनी विवाद का निपटारा अंचल कार्यालय से कराया जाएं उन्होंने कहा कि संदिग्ध हालात में मौत हो तो उसका पोस्टमार्टम अवश्य कराएं ताकि उसे हकीकत सामने आये ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिले उन्होंने सभी थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति संकट परेशानी और मामले लेकर थाना पहुंचे तो बिना भेदभाव फरियादीयो से सम्मानपूर्वक शालीनता से उसकी बात सुनी जाए अगर थाना से कोई कार्रवाई नहीं हो तो मेरे पास आवे पीड़ीत व्यक्तियों को जरूर इंसाफ मिलेगा । संदिग्ध हालात में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसका पोस्टमार्टम अवश्य कराएं इससे आरोप प्रत्यारोप का खुलासा हो जायेगा और पुलिस की कार्रवाई में आसानी होगी और जल्द न्याय मिलेगा समाज में अमन-चैन कायम रहे इस पर ख़ास ध्यान रखें बिहार में शराबबंदी है अगर कोई व्यक्ति दारू शराब मादक पदार्थ बिक्री करते जुआ खेलते हैं तो पुलिस को सूचना दे । सीसीटीवी गोपनीय चीज़ है इस गोपनीयता को भंग नहीं करें चुके इससे पुलिस की बहुत सारी जानकारी मिलती है जीवन अनमोल है इसलिए बाइक सवार हेलमेट का प्रयोग करें उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच एक मजबूत कामकाजी रिश्ता है पुलिस की कार्यशैली , सकारात्मक ऊर्जा को आम अवाम के बीच पेश करें बे बुनियाद नकारात्मक खबरें सोशल मीडिया पर शेयर करने से परहेज़ करें महनार बाजार में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जाम से निजात के लिए हम प्रयासरत हैं जनता का सहयोग मिला तो जल्द महनार मदन चौक से फल विक्रेता बेजा बाइक पार्किंग से निजात मिलेगा बैठक में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी आमजन एक दूसरे से रूबरू होकर शांति विधि व्यवस्था में सहयोग बनाये रखने का संकल्प लिया। बैठक में सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार नगर परिषद सभापति रमेश कुमार राय, राजद के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अंसारी, डॉ मोहम्मद कलीम अशरफ, धुव्र कुमार सिंह , निलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, आसिफ हुसैन, मोहम्मद मुमताज, मो साबीर, इरशाद आलम सोनू विनोद भगत, नागेश्वर चौधरी, बिरजू सिंह, राजेश कुमार बिक्रम कुमार समेत अन्य वार्ड पार्षद, सरपंच उपसरपंच प्रबुद्ध नागरिक समाज सेवी आयोजित बैठक में मौजूद थे
