हृदय गति रुकने से युवा शिक्षक रामबाबू पासवान का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर।
हृदय गति रुकने से युवा शिक्षक रामबाबू पासवान का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) शिक्षा जगत के लिए बहुत बड़ा दुखदाई खबर सामने आया है ,जहां महुआ प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत अंतर्गत चांदपुर नवीन उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक रामबाबू पासवान का निधन हृदय गति रुकने का हो गया। निधन की खबर मिलते हैं शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई । लोगों को इस आकस्मिक निधन की खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि जो रामबाबू पासवान हम लोगों के बीच कुछ समय पहले तक साथ में थे ,अचानक वह दुनिया छोड़कर चले गए।बड़ी संख्या में उनके निवास स्थान पर शिक्षक उपस्थित होकर अपने युवा शिक्षक के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं ।रामबाबू पासवान युवा के साथ-साथ मिलनसार एवं कुशाग्र बुद्धि के शिक्षक थे। वे पूर्व मे संकुल संसाधन केंद्र समसपुरा में कोऑर्डिनेटर के पद पर भी कार्य कर चुके है।शिक्षकों ने बताया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी ,आनन फानन में लोगों ने स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया ।महुआ से आगे कन्हौली जाने क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली ।निधन की खबर से सीआरसी हरपुर बेलवा के कोऑर्डिनेटर अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि हमे भी साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। जब मेरा स्थानांतरण छपरा जिला हो गया तो मैं प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में रामबाबू जी को ही कार्यभार दिया था ।उनके नेतृत्व में विद्यालय का संचालन बहुत ही अच्छे ढंग से होता रहा। दिवंगत शिक्षक रामबाबू पासवान की माताजी पूर्व में जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत की सरपंच भी रही थी । इनका परिवार सामाजिक शैक्षणिक रूप से विकसित था। निधन पर शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
