May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में मुखिया संजीत कुमार ने किया जिम सेंटर का उद्घाटन।

महुआ में मुखिया संजीत कुमार ने किया जिम सेंटर का उद्घाटन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) नगर क्षेत्र के वैशाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने रिलायंस स्मार्ट पॉइंट आर्य पैलेस के निचले तल पर जिम सेंटर का उद्घाटन किया गया ।उद्घाटन वैशाली मुखिया संघ के सचिव व पहाड़पुर हीराराम पंचायत के मुखिया संजीत कुमार ने फीता काट कर किया। इस मौके पर कपिल देव राय आईटीआई के निदेशक रामनाथ यादव ,जिम सेंटर के प्रोपराइटर भान भोरहा निवासी हिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे ।जिम सेंटर के उद्घाटन के बाद मुखिया संजीत कुमार ने बताया कि इस केंद्र के उद्घाटन होने से आम लोगों की स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने में लाभ मिल सकेगा ।आज हमारी दूषित खान-पान के कारण हर कोई बीमार पड़ता जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान नजर आता है, वैसे परिस्थिति में हर कोई जिम में आकर विभिन्न प्रकार के व्यायाम को कर स्वास्थ्य को ठीक रख सकता है।इस जिम सेंटर का लाभ उठा सकते हैं। संस्थान के प्रोपराइटर निलेश कुमार ने बताया कि यह जिम सेंटर महुआ और इसके आसपास के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। लोग जिम करके अपने स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक रख सकेंगे। इस सेन्टर के उद्घाटन से जनता में प्रसन्नता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.