पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ।
पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ।
हाजीपुर( वैशाली)भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और भावपूर्ण मनायी गयी। जिसमें अध्यापक अधिवक्ता एवं छात्रों ने भाग लिया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।
हाजीपुर नगर के जोहरी बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान के सभागार में दिवंगत सुशील कुमार मोदी पूर्व मुख्यमंत्री का स्वामी विवेकानंद सामाजिक सोच संस्थान बिहार के तत्वाधान में पुण्यतिथि मनायी गयी।
समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार ने किया जबकि संचालन रितीक कुमार गौतम ने की।
पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रोफेसर (डॉ) अजीत कुमार ने बड़े ही भावुक स्वर में कहा कि सुशील कुमार मोदी के बिना बिहार के राजनीति अखाड़ा अधूरा है। वे 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री साथी बिहार के वित्त मंत्री रहे। वे छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन सदस्य रहे। सुशील कुमार मोदी को ऐसे नेता के रूप में जाना जाता है। जिन्होंने चारों सदनों का सदस्य बनने का अवसर मिला ।वे लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रहे। वे विधायक छवि के जुझारू संघर्ष चरित्र के नेता रहे। बिहार में काम ऐसे नेता हैं जिन्हें राजनीतिक में महत्वपूर्ण योगदान और विधायक सभी के लिए जाना जाता हैलेकिन सुशील मोदी एक ऐसे नेता थे जिनका राजनीतिक जीवन हमेशा बेदाग रहा। डॉ अजीत कुमार ने कहा कि बिहार के राजनीति में समरसता और विकास का जो मार्ग प्रशस्त किया वह आज भी लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। वह संगठन के शिल्पकार थे उन्होंने राज्य के बिहार जैसे पिछले राज के आर्थिक विकास को गति देने के लिए के ऐतिहासिक कदम उठाए।
श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर डॉक्टर अजीत कुमार, सुरेश कुमार राय, रितिक कुमार गौतम, मनीष कुमार यादव ,राहुल कुमार, बीना देवी ,मनीष कुमार, अमित कुमार गुप्ता ,प्रीति कुमार, राहुल कुमार एवं गौतम कुमार ने सुशील मोदी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
समारोह के अंत में मनीष कुमार एवं ऋतिक कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
