अनियंत्रित वाहन के जबरदस्त टक्कर से महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन घायल,खतरे से बाहर।
अनियंत्रित वाहन के जबरदस्त टक्कर से महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन घायल,खतरे से बाहर।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु पर उस समय अपरा तफरी मच गया जिस समय महुआ राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन की गाड़ी में अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्टर मार दी। टक्कर के कारण विधायक डॉ रौशन बुरी तरह घायल हो गए
घटना महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर पाया नंबर 30 की है जहां अनियंत्रित कार ने, महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन के वाहन में जोरदार टक्कर मारी।
जिससे विधायक घायल हो गए। घटना के बाद सेतु पर अफरातफरी मच गया,मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। विधायक को तुरंत इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया लेकिन खतरा से बाहर बताया।. घटना की जानकारी क्षेत्र में जैसे ही मिली,बेचैनी का माहौल हो गया।भागे भागे सभी अस्पताल की ओर दौड़े तथा जल्द स्वस्थ होने के ईश्वर से दुआ कर रहे थे।
जिसमें जिलाध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी, संजीत राय मुखिया, रामशंकर यादव, तौशिफ रजा,प्रदीप यादव, विशाल गौरव, रणविजय यादव, श्रीकांत यादव, अनिल गुप्ता, खुर्शीद आलम, साहिल रजा, मुखिया जवाहिर राय, सुधीर राय, मुखिया मिंटू राय, राजीव राय, अशोक यादव, मुखिया दिलीप यादव,सुबोध कुमार राय, सरफराज एजाज, प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी सहित अन्य लोगों ने विधायक डॉ रौशन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
बताते चलें कि विधायक डॉ. मुकेश रौशन पटना से हाजीपुर की ओर आ रहे थे,महात्मा गांधी सेतु पर पाया नंबर 30 के पास एक अनियंत्रित कार ने पीछे से उनके वाहन में जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर से डॉ. मुकेश रौशन को पीठ में गंभीर चोट आई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक को गाड़ी से निकाल कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। 
घटना के बाद विधायक को आनन-फानन में लोगों ने हाजीपुर सदर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में उनके समर्थकों और स्थानीय नेताओं की भीड़ जमा हो गई, जो उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे।
गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया। हादसा लापरवाही के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से,कार की स्पीड, चालक की स्थिति, और पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू किया।
