सीबीएसई 10 वीं के रिजल्ट में कहकशां खानम ने 89% अंक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रौशन किया ।
सीबीएसई 10 वीं के रिजल्ट में कहकशां खानम ने 89% अंक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रौशन किया ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट घोषित किया, जिसमें छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने परचम लहराया। बताते चले की जिले के वैशाली प्रखंड के मझौली गांव निवासी स्वर्गीय मसरूर अहमद ख़ान के पुत्री कहकशां खानम ने सीबीएसई दसवीं क्लास में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में नाम रौशन किया। लगातार मेहनत और लगन के बदौलत उच्चतर अंकों की प्राप्ति कर अपने परिवार, गांव तथा जिले का नाम रोशन किया। बुलंदियों के शिखर पर पहुंची छात्रा कहकशां खानम ने वगैर ट्यूशन के अपनी मेहनत तथा अपने चाचा मशकूर अहमद ख़ान , के संरक्षण में कामयाबी हासिल की ।इनके भाई युवा समाजसेवी शम्स खान , फैसल ख़ान के सफल मार्ग दर्शन में सफलता हासिल कर ज़िले का नाम रौशन किया है । छात्रा कहकशां खानम के सफलता हासिल करने के बाद उनके गांव और परिवार वालों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की । बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण संगठन के प्रदेश महासचिव शराफ़त ख़ान, खुर्रम ख़ान, ईमरान ख़ान, आसिफ़ ख़ान, तारिक अहम ख़ान ,मो अजमल खान, मो इक़बाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।
