May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भूमिगत सड़क निर्माण के लिए डीआरएम को ज्ञापन सोपा ।

भूमिगत सड़क निर्माण के लिए डीआरएम को ज्ञापन सोपा । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

हाजीपुर (वैशाली)महान स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय छात्रावास सेवा समिति, वैशाली की बैठक हाजीपुर में बीर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बछवारा रेलखंड के अक्षयवट राय नगर एवं चकमकरन्द स्टेशन के बीच पोल संख्या 259 /1 से 259 /2 के बीच भुमिगत सड़क निर्माण कराने की मांग रेल मंडल प्रबंधक सोनपुर को एक सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में सेवा समिति के सचिव मदन मोहन सिंह, अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष ललित कुमार घोष एवं उप सचिव राजेश कुमार रौशन सहित अन्य शामिल थे । इस संबंध में ललित कुमार घोष ने बताया कि उक्त रेल खंड पर बराबर दुर्घटना घट रही है, जिससे किसान,मजदूर, छात्र सभी के अंदर रेल खंड पार करते समय भय बना रहता है, इसलिए इस रेल खंड पर भूमिगत सड़क बनने से आस पास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.