May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बी डी वी एस ने आयोजित की युवा कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला।

बी डी वी एस ने आयोजित की युवा कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर) बिहार दलित विकास समिति द्वारा बिहार कौशल विकास मिशन के सहयोग से आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय के लालू सभागार में युवाओं के भविष्य निर्माण एवं रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु युवा कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन बिहार दलित विकास समिति के राज्य समन्वयक आशीष चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए पटोरी इकाई के समन्वयक नवल भक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को करियर के प्रति सजेस्ट रहना चाहिए ।संस्थान के मुख्यालय से आए राघव नायक ने प्रेरणादायक प्रसंग उदाहरण सहित बताया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए आशीष चंद्र ने युवाओं को समाज , राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने की वकालत की। वर्तमान में रोजगार का पर्याप्त अवसर है, किंतु मार्गदर्शन के अभाव में दिशाहीन हो गए । बिहार कौशल विकास मिशन के सहयोग से दलित युवाओं को रोजगारमुखी कार्य करने चुनौती रूप में बनाने की स्वीकार किया गया ।युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न आयामों पर उन्हें बेहतर जानकारी रखी गई। बिहार कौशल विकास मिशन बिहार सरकार पटना के पदाधिकारी मिसेज मानसी एवं गौरव कुमार शर्मा ने दस्तावेजों की जानकारी, लाइव रजिस्ट्रेशन, हेल्प डेस्क सहयोग से रुचि आधारित युवाओं के क्रांतिकारी पर विभाजन का रोजगार पाने के विभिन्न स्रोतों की जानकारी , स्वरोजगार ,आवासीय प्रशिक्षण मिलने वाली युवाओं की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी रखी ।कार्यशाला के मध्य जिला कौशल विकास समस्तीपुर से के अरविंद कुमार ने युवाओं को अपने संवाद द्वारा प्रोत्साहित किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रोहित कुमार ने की ।इस कार्यक्रम में पिंकी कुमारी, सरस्वती कुमारी ,नेहा कुमारी ,पूर्व जिला पार्षद संजय राम, छात्र नेता अजय कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.