May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सम्मान में रक्तदान का आयोजन

सम्मान में रक्तदान का आयोजन
महुआ। रेणु सिंह

बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स में स्टेट टॉपर आने वाली अंकिता के सम्मान में रविवार को यहां विष्णु चौक स्थित एक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें दो दर्जन से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस मौके पर स्टेट टॉपर अंकिता और उनके परिजन सहित सभी रक्त वीरों को सम्मानित किया गया।
रक्तदान सिविल का आयोजन श्रीविष्णु नाट्य कला सनातन की ओर से किया गया। जिसमें महुआ अनुमंडल के चेहराकला प्रखंड अंतर्गत सेहान निवासी मोटरसाइकिल मिस्त्री अनिल शर्मा व बेबी शर्मा की पुत्री अंकिता कुमारी के सम्मान में दो दर्जन से अधिक लोगों ने राष्ट्र हित में रक्तदान किया। इस मौके पर अजीत कुमार आर्य, हिंदुस्तान मीडिया के नवनीत कुमार, नंदकिशोर कुमार, अभिषेक कुमार बादल, अविनाश कुमार, अंकित कुमार, गुड्डू कुमार, गुलशन, दीपक कुमार, दिलीप कुमार सिंह आदि ने सहयोगात्मक भूमिका निभाई। रक्तदान में राजकमल, मोहन कुमार सिंह आदि सक्रिय रहे। इस मौके पर लोगों ने अंकिता को जिला का नाम रौशन करने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.