वैशाली के महनार में प्रशांत किशोर ने लालू ,नीतीश ,भाजपा को बिहार से उखाड़ फेंकने का किया आह्वान।
वैशाली के महनार में प्रशांत किशोर ने लालू ,नीतीश ,भाजपा को बिहार से उखाड़ फेंकने का किया आह्वान।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महनार (वैशाली) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर महनार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार से लालू, नीतीश एवं भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। प्रशांत किशोर की जनसभा संबोधित करते हुए कहा- इस बार वोट लालू, नीतीश, मोदी के लिए नहीं, इस बार वोट बिहार में जनता का राज स्थापित करने के लिए देना है। इस बार वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत एक दिवसीय दौर पर वैशाली पहुंचने पर जगह- जगह भव्य स्वागत किया गया।
हाजीपुर के जढुआ मोड़, बिदुपुर प्रखंड के गांधी चौक, चेचर संग्रहालय, देसरी प्रखंड के चांदपुर, बिलट चौक सहित अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार ढोल- नगाड़ों के साथ फूल- माला से भव्य स्वागत किया। दोपहर में उन्होंने महनार प्रखंड में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने वैशाली की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।
महनार में उपस्थित जन सैलाब को देख गदगद प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता जात, धर्म ,पार्टी से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक बार मतदान करें ,निश्चित ही बिहार में सत्ता के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन हो जाएगी। विशाल जनसभा की अध्यक्षता जिला संगठन अध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ पप्पू सिंह जबकि संचालन पूर्व मुखिया खन्ना सिंह ने किया। समारोह को जिला अध्यक्ष ठाकुर इंदु भूषण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, पूर्व सभापति लालदेव कुशवाहा, प्रदेश का समिति सदस्य राजदेव ठाकुर युवा, जिला युवा अध्यक्ष राजकुमार सहनी , जिला मुख्य प्रवक्ता सुधीर मालाकार,महासचिव सर्वेश्वर कुमार, विनोद कुमार सिंह, संरक्षक चंद्र देव सिंह, राम नारायण सिंह ,राकेश रंजन,धनंजय कुमार सिंह,राघोपुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह, चंचल कुमार, नागेंद्र चौधरी, महनार विधानसभा से संभावित उम्मीदवार हरिनंदन राय ,अमर कुमार सिंह ,पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार अवधेश पासवान अपने सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ उपस्थित थे।महुआ विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार,संजू देवी ,डॉ सुमन सिन्हा,इंद्रजीत प्रधान,पिंकी विप्लवी,मनोज यादव, राजापाकड़ विधान सभा से महंत अखिलेश्वर दास,पूर्व मुखिया मुकेश राम ,पूर्व मुख्य प्रवक्ता डॉ विनय पासवान,हाजीपुर से कृष्ण कुमार सोनी ,श्वेता पांडे सहित जिले के विभिन्न भागों से हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
