May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रघुनंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभार सह सम्मान समारोह आयोजित

रघुनंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभार सह सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड स्थित आज रघुनंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, समर्था में जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के पत्र के आलोक में शिक्षक संजीव कुमार झा + 2 Tr – 1 वनस्पति विज्ञान के शिक्षक को प्रभारी बनाया गया, फलस्वरूप संजीव कुमार झा ने आज प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर योगदान दिया। इसके पहले कुंदन कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। सरकारी प्रावधान के अनुसार बीपीएससी शिक्षक को ही प्रभारी बनाए जाने पत्र निर्गत हो चुका है, इसी कड़ी में संजीव कुमार झा प्रभारी बनाए गए। उन्होंने प्रभार ग्रहण करते हुए सभी शिक्षकों को संबोधित किया।
यह बताते चलें की प्रधानाध्यापक कक्ष में ही सेवानिवृत शिक्षक यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्री झा को सम्मान देते हुए चादर, पाग, माला और बुके भेंट कर सम्मानपूर्वक विद्यालय का संचालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बट सावित्री व्रत होने के कारण विद्यालय की महिला शिक्षिका आकस्मिक अवकाश में थी। नॉन टीचिंग स्टाफ भी अवकाश पर थे, उपस्थित सभी शिक्षकों एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति के दाता सदस्य विनय कुमार मुरारी, नवीन कुमार अवधेश कुमार ग्रामीण जनों की ओर से उपस्थित थे। विद्यालय के अवकाश प्राप्त आदेश पाल रामस्वार्थ साहू एवं कुछ बच्चे भी सम्मान सह प्रभार कार्यक्रम में उपस्थित थे। ग्रामीण जनों ने विद्यालय की गौरवमयी परंपरा की याद किया और सभी शिक्षकों से उसी राह पर चलने की अर्जी लगाई। सभी उपस्थित शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में श्री झा के साथ कदम में कदम मिलाकर चलने की बात कही, जिसमें अनुशासन, प्रयोगशाला का सफल संचालन, कमजोर बच्चों के लिए विशेष शिक्षा, स्वच्छता गतिविधि के माध्यम से शिक्षक वर्ग,कार्य तालिका का सफल प्रयोग, पाठ टीका एवं प्रगति पुस्तिका का संधारण, मासिक शिक्षकों की बैठक पी टीएम बैठक आदि व्यवस्थाओं पर तत्काल प्रभाव से ध्यान देने के लिए कहा गया।
इस बात की भी चर्चा हुई कि यहां शिक्षकों की संख्या काफी है पहले शिक्षक 10-12 ही हुआ करते थे, जिन्हें छह सात घंटी लेना पड़ता था, आज मुश्किल से तीन-चार घंटी हो पाएगा। तत्पश्चात श्री झा स्वर्गीय राम नंदन प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनसे प्रेरणा ग्रहण किया। वही सभी शिक्षकों का फोटो सेशन भी हुआ पूर्व प्रभारी कुंदन कुमार ने जल्द ही प्रभार सौपने की बात कही और भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
बता दें कि श्री संजीव कुमार झा जी ने पूर्व में उच्च विद्यालय बैजनाथपुर में सेवा दे चुके हैं। अनुभव एवं सहयोग से विद्यालय की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस दिलाने में पूरी तन्मयता विद्यालय चलाने की बात कही।
स्वागत एवं सम्मान समारोह का संचालन सेवानिवृत शिक्षक एवं स्वर्गीय रामनंदन प्रसाद सिंह को अपना आदर्श मानने वाले रवींद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अपना अनेकों सुझाव भी दिया। श्री सिंह कहा
“शक्ति के विद्युत कण, जो व्यस्त विकल बिखरे हैं।
निरूपाय समन्वय आज करो, उसे डिजाइनिंग मानवता हो जाए ।। “
कार्यक्रम में कुंदन कुमार, संजीव कुमार झा, विवेकानंद अच्युत, हरेराम कुमार, अजय कुमार चौधरी, चंद प्रकाश, पंक सहनी, अनिल कुमार झा, छोटू कुमार, राजीब कुमार, प्रवीन कुमार, राजीव कुमार, अमरेश कुमार, रजनीकांत तथा अवधेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नवीन कुमार जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.