महुआ में चल रहे को खो खो लीग में महिला खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
1 min read
महुआ में चल रहे को खो खो लीग में महिला खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
महुआ में राज्य स्तरीय महिला खो-खो लीग में विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों में दिख रहा उत्साह, डे नाइट खेल देखने के लिए उमड़ रहे दर्शक
महुआ। रेणु सिंह
पांच दिवसीय राज्य स्तरीय खो खो लीग में दूसरे दिन गुरुवार को महिला खिलाड़ियों ने अपना खूब दमखम दिखाया। यहां विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिख रहा है। सभी अपने-अपने दमखम दिखाने में जुटे हैं। यहां कढ़निया स्थित वाईएनआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन पर चल रहे खेल में अव्वल आने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल के लिए चुने जाएंगे।
खो खो लीग एसोसिएशन के सुरेश कुमार, अमित कुमार सिंह, कुमार गौतम, नीरज कुमार, चंदन कुमार और आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया संजीत कुमार ने बताया कि 15 जून तक यह खेल होगा। इस खेल में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से करीब 200 महिला खिलाड़ी पहुंचे हैं। सभी खिलाड़ियों में जोरदार आजमाइश चल रही है। सभी खिलाड़ी एक दूसरे को मात देने में लगे हैं। यह खेल बेसन गर्मी और हीट वेव को देखते हुए डे नाइट में हो रहा है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि महुआ की धरती पर पहली बार राज्य स्तरीय खो खो लीग का आयोजन किया गया है जो अपने आप में अलग है। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन, लोजपा नेता संजय सिंह, किसलय किशोर सहित विभिन्न लोगों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि महुआ की धरती पर पहली बार आयोजित यह लीग गौरव का विषय है।