June 28, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

आम व्यापारी के बंद घर से चोरों ने की लाखों की चोरी महुआ थाना के लक्ष्मीपुर बखरी वार्ड संख्या 11 की घटना

आम व्यापारी के बंद घर से चोरों ने की लाखों की चोरी
महुआ थाना के लक्ष्मीपुर बखरी वार्ड संख्या 11 की घटना

महुआ। रेणु सिंह

आम व्यापारी के बंद घर से चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। घटना का अंजाम चोरों ने महुआ थाना के लक्ष्मीपुर बखरी गांव के वार्ड संख्या 11 में गुरुवार की रात को दिया। शुक्रवार की सुबह जब घर का ताला टूटा और सामान बिखरा लोगों ने देखा तो सूचना व्यापारी को दी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी आम व्यापारी लखेन्द्र साह आम के व्यापारी है। जो इस समय बगीचे में रहकर की रखवाली करते हैं। चोर उनके बंद घर का निशाना बनाया और ताला काट करआम बिक्री के रखे करीब 2 लाख रुपए नगदी, गहने, बर्तन व अन्य सामान सहित कुल 5 लाख की चोरी कर ली। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने व्यापारी को दी। जब वे घर पहुंचे तो ताला टूटा और बिखरा देखा तो दंग रह गए। चोर घर में पेटी, बक्सा, ट्रंक आदि तोड़कर रुपए, गहने और अन्य कीमती सामान ले गए। गांव में यह खबर आग की तरह फैली और लोगों की भीड़ जुड़ गई। चोरी की घटना से पीड़ित परिवार में गम का माहौल था। बाद में इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.