March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मतदाता पुनरीक्षण में BLO एंव सहायक BLO का कार्य अति सराहनीय: ग्रामीण

मतदाता पुनरीक्षण में BLO एंव सहायक BLO का कार्य अति सराहनीय: ग्रामीण

 

वैशाली: भारत सरकार चुनाव आयोग के उच्च निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुरे बिहार प्रदेश में गत महीने से मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज रफ्तार से चला जो डाटा अपलोड कार्य 26 जुलाई 2025 को हर बुथ के BLO एवं उनके सहयोगी BLO ने मिलकर साफ़ सुथरे ढंग से सम्पन्न हुआ जो अति सराहनीय रहा है “ग्रामीण” ज्ञात हो कि इस कार्य को साफ़ सुथरे माहौल में सम्पन्न कराने में बिहार प्रदेश के जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड के डाटा आपरेटर कर्मी , कृषि विकास पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायीका, टोला सेवक, तालीमी मरकज तथा शिक्षक समुदाय का एक बड़ा जत्था साथ ही हर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सहयोगी दल भी लगे हुए थे इस लिए दिए गए समय पर यह कार्य ग्रामीण के असीम विश्वास के साथ सम्पन्न हुआ मालूम हो कि चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सेहान में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे शिक्षक कर्मी अवधेश प्रसाद, राम नरेश साह, राज नारायण पासवान, अशोक राम, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद मुश्ताक, अब्दुल समद, मोहम्मद नौशाद, अबू तौवाब, एजाज अहमद आदिल, अस्मिता कुमारी, पिंकी कुमारी, सोनम कुमारी ने मिलकर 9 बुथों पर नामांकित मतदाता लग भग 10050 का पुनरीक्षण कार्य BLO पर्यवेक्षक सुरेश प्रसाद के शिष्टा चारिक व्यवहार से सफलता पूर्वक मतदाता भाई का डाटा अपलोड कार्य सम्पन्न हुआ इस कार्य में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने मूल्यवान समय छुट्टी के दिनों रविवार को भी कार्य कर अपने कर्तव्य को उजागर करते हुए एवं पदाधिकारीयों के सम्मान करते हुए कार्य सम्पन्न किए साथ ही बाकी दस्तावेजों का कार्य आज दिनांक 27. 28 जुलाई 2025 को भी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सहयोगी दल के साथ कार्य सम्पन्न कराने में जुटे थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.