महुआ के पानापुर स्थित राधे कृष्ण मंदिर पर शोभायात्रा के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव सत्संग शुरू
महुआ के पानापुर स्थित राधे कृष्ण मंदिर पर शोभायात्रा के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव सत्संग शुरू
कलशयात्रा में 751 महिलाओं ने की जलभरी
महुआ। रेणु सिंह
छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सोमवार को यहां पानापुर स्थित राधे कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 751 महिलाओं ने जलभरी की। शोभा यात्रा के जरिए उन्होंने लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारा, अपनत्व, एकता और सहिष्णुता का संदेश दिया।
यह शोभायात्रा यहां महुआ हाजीपुर मार्ग के पानापुर स्थित राधे कृष्ण मंदिर से निकलकर गांव के शिव मंदिर पहुंची। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। जहां से महिलाएं हरे कृष्णा हरे रामा हरे रामा हरे कृष्णा का जयकार करते हुए बिशनपुरा शिव मंदिर से जगदंबा मंदिर होते हुए करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर कलश को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। इस महोत्सव में यदुनंदन राय, विमल कुमार राय डॉ राज किशोर राय, उपेंद्र राय, रविंद्र सिंह सहित संपूर्ण ग्रामीणों ने सहयोग मिल रहा है। यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर खासकर महिलाओं में उत्साह और उमंग के साथ भक्ति चरम पर है। बताया गया कि यहां प्रतिदिन शाम में श्री कृष्ण प्रसंग को संगीतमय रूप में सुनाया जाएगा। आगामी 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के साथ इस महोत्सव का समापन होगा। इस महोत्सव को लेकर इलाका कृष्णमय हो गया है।
