March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हिंद युवा वाहिनी से जुड़े पदाधिकारी की बैठक कुतुबपुर स्थित एक निजी विद्यालय पर हुई।

हिंद युवा वाहिनी से जुड़े पदाधिकारी की बैठक कुतुबपुर स्थित एक निजी विद्यालय पर हुई।

महुआ से रेणु सिंह की रिपोर्ट

 

बैठक में संगठन की मजबूती और विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का निर्णय, संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रस्ताव पारित
महुआ। रेणु सिंह
हिंद युवा वाहिनी से जुड़े पदाधिकारी की बैठक सोमवार को महुआ के कन्हौली कुतुबपुर स्थित एक निजी विद्यालय पर हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और सशक्त बनाने के साथ समाज के लोगों को साथ लेकर चलने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
यह बैठक हिंद युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक डॉ ठाकुर मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभु श्री राम को आदर्श मानते हुए और उनके विचारधारा पर की गई। जिसमें आए लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। साथ ही संगठन को सशक्त और मजबूत करने को लेकर अपने अपने राय दिए। हिंद युवा वाहिनी (रॉयल हिंद आर्मी) के मुख्य संरक्षक सह अध्यक्ष डॉ चौहान ने बताया गया कि यह संगठन समाज के विचारधाराओं के साथ चलेगा। इस मौके पर बैठक का संचालन करते हुए अभय सिंह ने संगठन के क्रियाकलापों और मर्यादाओं पर विषय प्रवेश कराया। बैठक में आए सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया और उन्हें अपनी-अपने जिम्मेवारी सौंपी गई। वही नवल किशोर सिंह के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर संगठन के संयुक्त सचिव प्रभात सिंह, कोषाध्यक्ष ज्योति भूषण उर्फ मुन्ना सिंह, संरक्षक सदस्य रंजीत सिंह पिंकू सिंह, मनजीत शेखर, सुधीर सिंह, राजू सिंह, विवेक रंजन, वीर कुंवर उर्फ आर्यन, प्रिंस सम्राट आदि ने भी अपने विचार रखें। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन अभय सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.