March 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार राज्य की सब जूनियर गर्ल्स टीम सेमीफाइनल में पहुंची।

बिहार राज्य की सब जूनियर गर्ल्स टीम सेमीफाइनल में पहुंची।

 

असम के जोरहाट में आयोजित हो रहे सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 -26 में बिहार की टीम ने सोमवार को खेले गए मैच में कर्नाटक को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी स्थान बना ली है। सेमीफाइनल में टीम का मुकाबला मणिपुर से होगा। टीम की सफलता पर बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश प्रकाश सिंह, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, फुटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी अलंकार , राष्ट्रीय स्तर के कोच राजेश कुमार सिंह ने टीम को बधाई दी है। मालूम हो की टीम का नेतृत्व फुटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी अंशा सिंह कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.