September 5, 2025

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में एनडीए घटक दलों का सांकेतिक बंद शांतिपूर्ण

1 min read

महुआ में एनडीए घटक दलों का सांकेतिक बंद शांतिपूर्ण

महुआ का लाइफ लाइन कहा जाने वाला वाया नदी सड़क पुल पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ डफली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन
महुआ। रेणु सिंह

मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। राहुल तेजस्वी होश में आओ के नारे के साथ गुरुवार को महुआ में एनडीए घटक दलों का बिहार बंद के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाया नदी सड़क पुल को जाम कर सांकेतिक बंद कर विरोध जताया। यहां घटक दलों के कार्यकर्ता हाथ में डफली लेकर बजाते रहे और शांतिपूर्ण बंद कर इंडिया गठबंधन का पुरजोर विरोध किया।
महुआ में जदयू के जागेश्वर राय, डॉ आसमा परवीन, वेद प्रकाश पटेल, रालोमों के प्रदेश नेता ब्रजेंद्र कुमार पप्पू के साथ रंधीर कुमार, उमेश सिंह, अकिलदेव सिंह, भाजपा के रमैया सिंह, संजीव कुमार, पूर्व मुखिया विश्वबंधु सिंह, राजा कुमार, आलोक कुमार राय, रेखा देवी के अलावा लोजपा रा, हम के कार्यकर्ताओं ने पहले बाजार में घूम-घूम कर लोगों को बंद के समर्थन में सहयोग करने की अपील की। उसके बाद सभी वाया नदी सड़क पुल पर बैठकर इंडिया गठबंधन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि दरभंगा में इंडिया गठबंधन के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की माता को नहीं बल्कि देश की मातृ शक्ति को गाली दी गई है। महुआ में दुकानदारों और आम जनों ने भी बंद का समर्थन किया। इधर महुआ हाजीपुर सड़क पर कन्हौली, रानीपोखर, बिरना, बेलकुंडा, मिल्की, सेंदुआरी, पातेपुर रोड में जीड़वारा, बखरीदुआ, ताजपुर रोड में छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा सहित विभिन्न जगहों पर एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हालांकि सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आहुत बंद को काफी पहले ही कार्यकर्ता लोगों की परेशानी को देखते हुए यातायात को चालू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.