सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम
महुआ। रेणु सिंह
सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना शुक्रवार को महुआ अनुमंडल के पातेपुर थाना अंतर्गत फकीरचंद चौक के पास घटी।
मृतक 70 वर्षीय सूर्यदेव सिंह फतेहपुर थाना क्षेत्रके ही खेसरारी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सूर्यदेव सिंह दवा लेकर पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन फानन में पातेपुर पीएचसी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजन को मिली। उनमें कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। लोगों ने बताया कि मृतक घर का कमाउ व्यक्ति था और खेती बारी करके जीवकोपार्जन करते थे। घर के लिए दुखद तो यह है कि कुछ साल पहले इनका पुत्र का भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।इनके करने के बाद परिवार बिल्कुल बेसहारा हो गया है और विपत्ति के पहाड़ टूट पड़ा है।
