वैशाली जिला टॉप 20 फरार अपराधी कृष्ण कन्हैया उर्फ छोटे सरकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली जिला टॉप 20 फरार अपराधी कृष्ण कन्हैया उर्फ छोटे सरकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली) वैशाली पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली, जब जिले के फराह चल रहे टॉप 20 अपराधी को गिरफ्तार किया।इसकी जानकारी महुआ अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी । पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बराँटी थानांतर्गत होमियोपैथी डॉक्टर पर गोलीबारी की घटना के अभियुक्त एवं जिले के टॉप 20 शामिल कृष्ण कन्हैया उर्फ छोटे सरकार को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था जिसमें लगातार छापेमारी की जा रही थी, इसी क्रम में घटना के अप्राथमिकी अभियुक्त कृष्ण कन्हैया उर्फ छोटे सरकार पिता अखिलेश सिंह, ग्राम सिन्दुआरी थाना सदर, जिला वैशाली को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया । विदित हो अपराधी वैशाली जिला के टॉप 20 अपराधियों सूची में शामिल है। गिरफ्तार अपराध कमी कृष्ण कन्हैया उर्फ छोटे सरकार का पूर्व में भी अपराधी के इतिहास रहा है। बताते चले कि बराटी थाना अंतर्गत होम्योपैथिक डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ,पिता रामानंद सिंह ,ग्राम पानापुर लंगा थाना सदर जिला वैशाली को प्रिंस कुमार तथा अन्य द्वारा गोली मारने की घटना किया गया था। उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वैशाली टीम ने विशेष टीम का गठन किया। छापेमारी क्रम में घटना में मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार पिता आमोद राय, अंकित कुमार पिता स्वर्गीय आमोद राय सिन्दुआरी को पूर्व गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया था।
