May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल विवाह के रोकथाम हेतु धर्मगुरुओ संभाला मोर्चा।

बाल विवाह के रोकथाम हेतु धर्मगुरुओ संभाला मोर्चा।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार

 

पूरे विश्व स्तर पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु धर्मगुरु ने मोर्चा संभाला है। इस विशेष अभियान 12 से 14 सितंबर तक विश्व के विभिन्न देश के विभिन्न संप्रदाय के धर्म गुरु ने अपने संदेश के माध्यम से बताया है कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है तथा इस अभियान में धर्मगुरु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे तथा इस सामाजिक बुराई को पूरे विश्व से खत्म करेंगे। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन का सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में वैशाली जिले के विभिन्न धर्मो के गुरु इस अभियान में मोर्चा संभाला है तथा अपने भक्तों के बीच संदेश देना प्रारंभ कर दिया है कि बच्चों को पढ़ने लिखने का अवसर मिलना चाहिए। बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है जिसे हम सभी को मिलकर जड़ से खत्म करना है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि संस्थान द्वारा वैशाली जिले के विभिन्न मंदिरों , मस्जिदों, गिरजाघर के धर्म गुरु के द्वारा व्यापक स्तर पर मोर्चा संभाला गया है तथा उनके द्वारा समाज में संदेश दिया जा रहा है कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। जिसका बहिष्कार हम सभी करेंगे। किसी भी लकड़ी की शादी 18 वर्ष से पहले तथा लड़के की शादी 21 वर्ष से पहले नहीं होने देंगे । अगर ऐसा होता है तो हम ऐसे समारोह का बहिष्कार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.