May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर निजी स्कूलों के शिक्षकों की बैठक

सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर निजी स्कूलों के शिक्षकों की बैठक
महुआ। रेणु सिंह

आगामी 05 अक्टूबर को होने वाले सम्मान समारोह की सफलता को लेकर निजी स्कूलों के शिक्षकों की बैठक सोमवार को महुआ के भदवास स्थित एक विद्यालय पर हुई। इस बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए।
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आगामी 05 अक्टूबर को निजी शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित होना है। समारोह को सफल बनाने को लेकर बैठक के साथ शिक्षकों को जानकारी भी दिया गया। इस मौके पर अभिषेक कुमार आयूष, हरदत्त चौधरी, अवधेश कुमार चौरसिया, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शंकर कुमार, ई राजीव कुमार, अरविन्द कुमार, सुबोध कुमार आदि ने अपने विचार रखें।विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक और शिक्षिकाओं को राजीव, अवधेश, धर्मेंद्र, अभिषेक आदि ने सम्मान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जानकारी दी। राहुल ने आगंतुक शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.