May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू कार्यकर्ता बैठक में गूंजा”वैशाली का नेता कैसा हो,राजकिशोर सिह जैसा हो

जदयू कार्यकर्ता बैठक में गूंजा”वैशाली का नेता कैसा हो,राजकिशोर सिह जैसा हो

रिपोर्ट जाहिद वारसी।

 

मंगलवार को गोरौल गंडक आई बी में पूर्व विधायक राजकिशोर सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की , पुर्व विधायक ने बैठक में दर्जनों लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमर ने हर वर्ग के लिए काम किए हैं. जिसका परिणाम यह है कि दूसरे राज्यो की सरकारें भी बिहार विकास मॉडल को स्वीकार किया और उसी तरह काम करना शुरू किया है। जाति-धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करने का कृतिमान स्थापित किया है. अभी हाल में सभी परिवारों को 125 यूनिट बिजली फ्री किया, सामाजिक सुरक्षा पेसंन में बढ़ोतरी की। इसमे सभी वर्गो को फायदा हुई है।कार्यकर्ताओ का उत्साह देखने लायक था जब उपस्थित कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी शुरू कर दी ‘नीतीश कुमार जिन्दाबाद”वैशाली का विधायक कैसा हो राजकिशोर सिंह जैसा हो नारे गूँजने लगी , इसमे सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं। बैठक में सैकड़ो जदयू कार्यकर्ता शामिल थे.इसके पहले वैशाली,पटेढ़ी बेलसर में पूर्व विधायक बैठक कर कर चुके हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम जदयू के मात्र एक सिपाही है।अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को भी बताया।अधिकारियों पर अंकुश लगाकर रखा। मेरा प्रयास रहा कि सभी समाज को एक साथ लेकर चले। हम इसमे सफल भी रहे यही कारण है कि आज भी वैशाली की जनता हमसे सच्चे मन से प्यार करते हैं।बैठक में मुख्यरूप से गोरौल के पूर्व प्रमुख सुशील कुमार,पूर्व उपप्रमुख मोहन प्रसाद चौरसिया,पैक्स अध्यक्ष शम्भू , सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह , रौशन सिंह , शमशाद अहमद , इकबाल वारिस , राकेश कुमार सिंह ,सन्तोष पासवान, सकलदेव पासवान,,रौशन सिह , अनिल कुमार सिंह,मो अंसार ,रामजी सहनी, जितेंद्र कुमार महतो,प्रभु सहनी रघुनाथ महतो मोहम्मद नुरैन मो कैफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.