जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सरकार की गिनाई उपलब्धियां
जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सरकार की गिनाई उपलब्धियां
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के मानपुरा प्रताप चौक स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी विद्यालय परिसर में बूथ सहेलियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों पर आस्था व्यक्त की।
बूथ सहेलियों की भीड़ उमड़ी।
इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए श्री राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्यो की जानकारी दी।साथ ही महिलाओं के लिए किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्य की भी जानकारी दी। उपस्थित बूथ सहेलियों ने भी मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे सम्मान पर आस्था व्यक्त करते हुए उनके पक्ष में 2025 में 225 फिर से नीतीश के नारे लगाए।
कार्यक्रम में आए जिला प्रभारी कौशल किशोर, विधानसभा प्रभारी अमरनाथ चंद्रवंशी, जदयू अति पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, वार्ड संघ के मुनचुन कुमार ने मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। वहीं संवाद में उपस्थित लोगों ने महुआ से स्थानीय पार्टी नेता को ही उम्मीदवार घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम में बबन कुमार, अरुण कुमार, अमित झा, बबलू कुमार, सोनावती देवी, गौतम आदि उपस्थित थे। अनीता देवी, रुखसाना खातून, अंगूरी खातून, रीना सिन्हा, रेखा देवी, दया देवी, लक्ष्मी देवी, रिंकू, सरिता, सुनीता, स्मिता, कृष्णा, रुणा आदि ने संवाद में विभिन्न समस्याओं को रखा। जिसे सुधार करने और आने वाले समय में बेहतर करने का भरोसा दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमेश भगत ने की।
