देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा महुआ में जोर-जोर से चल रही है। बुधवार को यहां बाबा विश्वकर्मा की पूजा विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। शिल्पकार देव शिल्पी की प्रतिमा को अंतिम रूप देकर उन्हें सजाया। यहां विद्युत कार्यालय पिरोई, महुआ, कोल्ड स्टोरेज, लघु उद्योग, गैरेज, वाहन संचालकों, लोहार समाज के अलावा घर-घर में पूजा की जा रही है।