पातेपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का उदघाटन
पातेपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का उदघाटन
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली) केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य परिसर में नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद का उद्घाटन किया ।इसअवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम माननीय मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास हुआ है ,वह जो पूर्ववर्ती सरकार में कभी नही हुआ । केंद्र सरकार के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को 5 लाख रुपये तक कार्ड धारी का मुफ्त में इलाज हो रहा है ।किसानों के हित मे काम किया गया,सड़कों का जाल बिछाया जा रही है।बिहार में एनडीए की सरकार में चौतरफा विकास हुआ ।उन्होंने सुक्की हाई स्कूल के निकट बने स्वास्थ्य उपकेंद्र एवम भेरोखरा में भी उद्घाटन किया।इस अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान ने अपने द्वारा पातेपुर के लिए किए गए विकास कार्य का विस्तार से उल्लेख किया।कार्यक्रम में उतरी मंडल जिला उपाध्यक्ष अजब लाल साह,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विंदेश्वर राय,पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु,मंडल अध्यक्ष दिनेश साह,पूर्व मुखिया देवेन्द्र राय ,भाजपा जिला महामंत्री शिवचंद्र राम,हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर(हम)के प्रखण्ड अध्यक्ष राम नाथ पटेल,जद यू प्रखण्ड अध्यक्ष मुखिया दिलीप कुमार सिंह,भाजपा नेत्री रीता देवी राम,भाजपा पूर्वी मंडल के नीरज कुमार मिश्र,पूर्व मुखिया अरुण साह सहित अन्य मौजूद थे ।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को डभैच्छ स्थित बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आकर दीप जलाने का कार्यक्रम था ,किंतु वे नही पहुँच सके ।उनके स्थान पर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने दीप जलाया और पूजा अर्चना की। जहाँ पूर्व मुखिया देवेंद्र राय,चुचु मिश्रा,कैलाश पासवान,अजब लाल साह,विनय चौधरी,राम कुमार कुशवाहा शामिल हुए।
