May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध।

महुआ थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली)। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर महुआ थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने की। बैठक में दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि विभागीय आदेश के तहत इस बार दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि पूजा समिति के लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ ही पूजा-अर्चना आयोजन करें। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराएं।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही पूजा पंडालों में साफ-सफाई, लाइटिंग , सीसीटीवी कैमरा आदि की व्यवस्था एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए।
इस अवसर पर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी वर्ग एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.