May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धा और भक्ति पूर्वक हुई देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा

श्रद्धा और भक्ति पूर्वक हुई देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा
महुआ। रेणु सिंह

देव शिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को महुआ इलाके में श्रद्धा और भक्ति पूर्वक की गई। इस मौके पर जगह-जगह उनकी मूर्तियां बैठाई गई थी और पूजा अर्चना कर आरती उतरी गई।
विद्युत सब स्टेशन पिरोई और महुआ में देव शिल्पी की प्रतिमा बैठ कर उनकी श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। विद्युत कर्मियों ने बाबा विश्वकर्मा की आरती उतारी और कृपा बनाए रखने की मन्नत मांगी। पिरोई सब स्टेशन में कनीय अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में बाबा विश्वकर्मा की पूजा विधि विधान के साथ की गई। इधर कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, लघु उद्योग, गैरेज, स्टैंड, आईटीआई, वाहन मालिकों के यहां के अलावा घर-घर में देव शिल्पी की पूजा की गई। इधर देव शिल्पी की पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्ति और आस्था परवान पड़ रही। बच्चों में तो देव शिल्पी की पूजा को लेकर खासा उत्साह रहा। वह घूम-घूम कर पूजन स्थल पहुंचे और प्रसाद खाई। कई जगहों पर शाम में भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसे देखने और सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.