कस्तूरबा की छात्राओं का हुआ एनीमिया जांच
कस्तूरबा की छात्राओं का हुआ एनीमिया जांच
महुआ। रेणु सिंह
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिंघाड़ा में गुरुवार को छात्राओं के एनीमिया, हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जांच कर उन्हें संबंधित दवाइयां भी दी गई। यह जांच अभियान महुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा चलाया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम कस्तूरबा विद्यालय में पहुंचकर छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। दौरान उनके एनीमिया, हीमोग्लोबिन का विशेष रूप से जांच किया गया। जिसमें कई को हीमोग्लोबिन की कमी भी पाई गई। स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, बीसीएम आफताब आलम इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया गया कि क्षेत्र में शिविर लगाकर बालिकाओं की एनीमिया जांच की जा रही है। यह अभियान स्वस्थ महिला, स्वस्थ समाज को लेकर चलाया जा रहा है।
