May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकार नौकरी के बदले युवाओं पर बरसा रही लाठियां : तेजस्वी यादव।

सरकार नौकरी के बदले युवाओं पर बरसा रही लाठियां : तेजस्वी यादव।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

 

महुआ (वैशाली) बिहार अधिकार यात्रा पर निकले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पूर्व निर्धारित समय से लगभग छह घंटे विलम्ब से महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे । जहां उनके चाहने वाले देर शाम भी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी ।समर्थकों के बुलंद हौसले को देखकर तेजस्वी यादव भी झूमने लगे और कहा कि 2005 से 25 बहुत हो गया ।इस पर युवाओं ने जोर जोर से तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाए।अपने दस मिनट के संबोधन में श्री यादव ने कई बड़ी बातें कहकर लोगों का दिल जीत लिया ।इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में झांसे में नहीं आने की बाते कहते हुए इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील भी की ।तेजस्वी यादव के सभा के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक का मंच पर चढ़ जाने के कारण मंच का दाहिने हिस्सा टूट गया ।जिसे देखते ही सुरक्षाबलों ने बिना विलंब किए समर्थकों को मंच से उतारकर तेजस्वी यादव की ओर घेराबंदी कर लोगो को आने से रोक दिया ।इस दौरान कुछ पल के लिए वृद्ध लोगों के बीच अफरा तफरी का भी माहौल उत्पन्न हो गया,लेकिन मौके पर उपस्थित बीडीओ संजीत कुमार,पंचायत राज पदाधिकारी रंजय यादव के साथ अन्य पदाधिकारियों ने माहौल शांत करा लिया ।पहले से सूचना के अनुसार कि तेजस्वी यादव शनिवार दोपहर 1 बजे गांधी मैदान में सभा को संबोधित करने वाले थे,इसका प्रचार प्रसार भी जोर शोर से किया गया था।लेकिन वे देर शाम 7 बजे के करीब पहुंचे।इस दौरान घंटों इंतजार करने के बाद सैकड़ों समर्थक निराश होकर बिना तेजस्वी को देखे सुने ही वापस लौट गए थे।जैसे ही काफिला गांधी चौक पहुंचा की पल भर में गांधी मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी ।इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन, संजय राय,पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला,पैक्स अध्यक्ष शशि कुमार,बैद्यनाथ राय,श्रीकांत यादव,रामाशंकर यादव, मो.सरफराज एजाज ,प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, रणविजय यादव,संजय पासवान , मुखिया संजीत कुमार,मिंटू राय,प्रदीप यादव , सहित अन्य लोगों ने श्री यादव को अंगवस्त्र,मोमेंटो तथा चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.