May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महागठबंधन की सरकार बनते ही बेरोजगारों को नौकरी की गारंटी : तेजस्वी यादव ।

महागठबंधन की सरकार बनते ही बेरोजगारों को नौकरी की गारंटी : तेजस्वी यादव ।

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार / सुधीर मालाकार।

पातेपुर (वैशाली )प्रखंड क्षेत्र के बहुआरा से गाड़ा तक पूर्व उप मुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष को हजारों समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अपने नेता के इंतजार में महागठबंधन के नेता डटे रहे। बहुआरा से गाड़ा तक सड़क किनारे हजारों महिला पुरूष , बूढ़ी बूढ़े तेजस्वी यादव को एक झलक देखने के लिए हजारों की संख्या में भारी भीड़ उमड़ पड़े।मौके पर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हजारों लोगों के आग्रह पर बस से उतरकर बरडीहा के रावण दहन मैदान में बने मंच से संबोधित किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार बनने के बाद जितने भी डिग्री धारी है उन्हें सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम तेजस्वी करेगा । माई बहन योजना से ₹2500 हर मां-बहन को मिलेगा। पातेपुर से इस बार राजद को जिताइए। सभा का आयोजन पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी के नेतृत्व में राजद जिला अध्यक्ष वैधनाथ सिंह चंद्रवंशी एवं मंच संचालन सीता राम राय ने किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी,पूर्व विधान परिषद सुबोध राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय, जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी,प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अंसारी, पूर्व जिला पार्षद एवम कांग्रेस प्रांतीय नेता तारक चौधरी पूर्व जिला परिषद सीताराम राय,जिला पार्षद खुशबू कुमारी पूर्व प्रमुख राज नारायण राय,पूर्व मुखिया ललित राय, पूर्व जिला परिषद सह कुढ़नी विधान सभा संभावित प्रत्याशी विनय सिंह कुशवाहा,युवा राजद नेता अभिषेक चौधरी, मुखिया राम प्रवेश राय, पूर्व मुखिया शंभु राय,मुखिया प्रतिनिधि तारा पासवान,प्रदेश युवा महासचिव गुडु यादव ,अरविंद कुमार पूर्व मुखिया मनीष राय, पूर्व मुखिया बीरेंद्र राय पूर्व मुखिया भोला राय, पंचायत समिति संजय कुमार उर्फ भीम , सावन कुमार मो .शादाब ,शंकर,मिथलेश राय,सुरेंद्र चौधरी, फेकन साहनी, देव कुमार साहनी , पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार, रीना रागनी, अशोक रजक, प्रमोद राम , समेत हजारों महागठबंधन के समर्थक मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.