May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लंबित बहाली पर समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्री मदन सहनी जी को संज्ञान में देने हेतु प्रार्थना पत्र दिया

हाजीपुर समाहरणालय अंतर्गत ICDS विभाग में लंबित बहाली पर समाज कल्याण विभाग के मंत्री श्री मदन सहनी जी को संज्ञान में देने हेतु आवेदन पत्र दिया

 

महुआ विधानसभा क्षेत्र से इस बहाली में दर्जनों महिला अभ्यर्थी है जो छह साल से इंतजार में हैं कि फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगा तो नौकरी मिलेगी या नहीं भी
लेकिन हाजीपुर समाहरणालय अंतर्गत ICDS विभाग इस बहाली को लेकर संवेदनशील नहीं है जिस कारण से 2019 का आनलाईन आवेदन किया हुआ दिनांक 19/9/2025 तक फाइनल नहीं हुआ है
इसी बहाली से संबंधित बिहार के 25 जिलों में आज से दो साल पहले ही बहाली पूर्ण हो गया है जिसमें माननीय समाज कल्याण मंत्री जी के गृह जिला दरभंगा भी शामिल हैं लेकिन वैशाली जिला के तमाम महिला अभ्यर्थी छह साल बीत जाने के बाद भी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के ही इंतजार में हैं
ऐसे में कुछ महिला अभ्यर्थी का उम्र भी समाप्त होने के करीब पहुंच चुका है।
महुआ विधायक से आग्रह किया है कि वैशाली जिला के महिला अभ्यर्थी के साथ साथ महुआ के महिला अभ्यर्थी के लिए उचित पहल कराने का कष्ट करेंगे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.