वैशाली मुजफ्फरपुर सीमा पर स्थित मदरसा मदीनातूल उलुम खानकाह क़ादरी में एक बैठक आयोजित की गई ,
वैशाली मुजफ्फरपुर सीमा पर स्थित मदरसा मदीनातूल उलुम खानकाह क़ादरी में एक बैठक आयोजित की गई
रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी
बैठक की अध्यक्षता महताब आलम खां ने किया , बैठक को सम्बोधित करते हुए मौलाना हाशिम साहब ने कहा कि यूपी की सरकार मुसलमानों पर ज़ुल्म कर रही है , इस मुल्क में हर क़ौम को आजादी है अपने अपने मजहब का पैरवी करना हम लोग इस्लाम को मानने वाले लोग हैं और इस्लाम को मानते रहेंगे और मोहम्मद सल्लाह व आलेही वसल्लम हमारे प्यारे नबी है हम उनसे प्यार करते रहेंगे ये हमारा हक और ईमान है किसी के रोकने से हम नही रुकेंगे चाहे इसके लिए हमें कुर्बानी देनी पड़े, हम एक बार नही हर सांस में आई लव मोहम्मद सल्लाह व आलेही वसल्लम कहते रहेंगे, यूपी में जो आई लव मोहम्मद सल्लाह व आलेही वसल्लम को लेकर जो एफआईआर दर्ज किया गया है मुसलमानों पर उस फैसले पर यूपी सरकार अपना फैसला वापस ले नही तो हम लोग भी यूपी सरकार के मुस्लिम विरोधी फैसले के विरोध में ब्लाक से लेकर जिला तक धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मौलाना गुलाम मुर्तजा, नौशाद आलम, शमीम अख्तर के साथ साथ इरशाद अहमद, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद कलिम, अनवारूल हक, सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे । रिपोर्ट जाहिद वारसी
