May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकार सभी वर्गों के साथ साथ महिलाओं के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर नीतियों का निर्माण किया है।

बिदुपुर।राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहदुल्लहपुर धोबौली में भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के द्वारा मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का संचालन किया गया। कार्यक्रम में घर घर जाकर भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने लोगों के बीच केन्द्र एवं राज्य सरकार की विशिष्ट उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया की सरकार सभी वर्गों के साथ साथ महिलाओं के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर नीतियों का निर्माण किया है। एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार में आए गुणवत्तापूर्ण बदलाव के साक्षी बिहार की आम आवाम बनी है। बिहार की सरकार ने सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना से महिला अभ्यर्थियों को पचास हजार रुपए से एक लाख रुपए तक की राशि उपलब्ध करा रही है,नारी शक्ति वंदन अधिनियम से विधानसभा में तेंतीस प्रतिशत आरक्षण, सरकारी सेवा में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज में ऐतिहासिक पचास प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के साथ मुफ्त अनाज योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में सात सौ रुपए की एक मुश्त बढ़ोतरी,एक सौ पच्चीस युनिट मुफ्त बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, लखपति दीदी योजना, जीविका समूह, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, आशा ममता दीदी के मानदेय में बढ़ोतरी, स्वच्छ भारत योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के द्वारा मनपसंद व्यापार करने हेतु महिलाओं को दस हजार रुपए एवं बाद में दो लाख रुपए, जन-धन खाता, साईकिल पर विद्यालय जाती छात्राएं बिहार के गौरव का बोध कराती हैं। मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान कार्यक्रम में
मुख्य रूप से प्रखण्ड बीस सुत्री अध्यक्ष सह बिदुपुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाकांत गिरी, पंचायत अध्यक्ष सहदुल्लहपुर धोबौली शंभू राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुकेश कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के टुनटुन राम,मनोज दास, राजेन्द्र राम, वैधनाथ दास, साहिल कुमार सिंह सहित काफी संख्या में उर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं हर घर में पत्रक का वितरण कर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.