May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

21 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,

21 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,

रिपोर्ट जाहिद वारसी ।

 

गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो बासुदेव गांव से देशी शराब निर्माण कर बिक्री करने वाले दो कारोबारियों को पुलिस ने धर दबोचा वहीं एक कारोबारी भागने में सफल रहा, इस सम्बन्ध में बताया गया है कि गस्ती पुलिस पु अ, नि, रंजीत कुमार को सूचना मिली के सोंधो बासुदेव गांव में देशी शराब निर्माण कर बेचते हैं एवं बैठालकर पिलाते भी है, सुचना मिलते ही जब पुलिस बल वहां पहुंची तो पुलिस बल को देख तीन लोग भागने लगे जिससे पुलिस बलों ने खदेर कर दो लोंगो को पकड़ लिया , वहीं एक व्यक्ति भागने में सफल रहा , पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव के ही अमरजीत पासवान एवं राजेश कुमार के रूप में किया गया है, वहीं फरार की पहचान संजीत पासवान के रूप में किया गया है , पकड़े गए व्यक्ति अमरजीत के घर की जब तलाशी ली गई तो लग भग 21 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज किया गया है साथ ही गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है वहीं फरार व्यक्ति की खोज में संघन छापेमारी कि जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.