सड़क की बदहाली से महुआ अनुमंडल अस्पताल जाना हो रहा मुश्किल
सड़क की बदहाली से महुआ अनुमंडल अस्पताल जाना हो रहा मुश्किल
टूट कर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है सड़क, पानी भरे गड्ढे में पलटे रहते है ऑटो और ई रिक्शा
महुआ। रेणु सिंह
सड़क की बदहाली से मरीजों को महुआ के अनुमंडल अस्पताल जाना मुश्किल हो रहा है। सड़क टूटकर इस कदर गड्ढे में तब्दील हो गई है कि उससे होकर चलने वाले ऑटो और ई रिक्शा तो पलट जाया करती है और सवारी की जान सांसत में रहती है। यह सड़क मरीजों के लिए काफी उपयुक्त है फिर भी इसकी मरम्मती की ओर किसी का ध्यान नहीं है। यह लोगों के लिए समझ से पड़े हैं।
शुक्रवार को लोगों ने सड़क की बदहाली को दिखाते हुए बताया कि अनुमंडल अस्पताल में इमरजेंसी मरीज का जाना होता है। साथ ही प्रसव पीड़िता भी यही पहुंचते हैं। जब महुआ बच्चन शर्मा स्मारक से इमरजेंसी मरीजों की गाड़ियां या कोई सवारी अस्पताल के लिए चलती है तो पहले जाम को झेलना पड़ता है। वही आगे बढ़ने पर सिंहराय पश्चिम मिडिल स्कूल से लेकर पुलिया तक सड़क की बदहाली सताती हैं। यहां पर सड़क गड्ढे में तब्दील है। उसमें बारिश के पानी भरे होने से गड्ढे की गहराई का पता नहीं चलता। जिसके कारण छोटी गाड़ियां ऑटो और ई रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट जाया करती है। बाइक सवार भी गिर जाते हैं। जिसके कारण इमरजेंसी मरीजों का धड़कन और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मरीज और उनके परिजन को लेकर जाने वाली छोटी गाड़ियां पलटती है तो उसे जाकर उठाते हैं। यहां सड़क की बदहाली सबको खल रही है और लोग प्रशासनिक तंत्र को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब एम्बुलेंस बदहाल सड़क पर झूला झूलती है तो उसमें बैठे मरीज के हाथ कलेजे पर आ जाते हैं।
