May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहाजागरूक

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहाजागरूक
जगह-जगह शिविर लगाकर किए जा रहे स्वास्थ्य जांच
महुआ। रेणु सिंह

स्वस्थ महिला से सशक्त परिवार होता है। घर को महिलाएं सिंचती है। इसलिए उन्हें स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी है। बिहार सरकार स्वास्थ विभाग के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
महुआ में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर दर्जनों महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए उचित सलाह के साथ दवाइयां भी दी गई। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा जगह-जगह शिविर लगाकर महिलाओं को स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उचित सलाह दी जा रही है। यह कार्यक्रम एक पखवाड़े तक चलेगा। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, बीसीएम आफताब आलम, डॉक्टर, एएनएम इस अभियान की सफलता में लगे हैं। बताया गया कि स्वास्थ्य जांचके दौरान महिलाओं में एनीमिया और हीमोग्लोबिन कमी की शिकायत आ रही है। महिलाओं को खान-पान पर ध्यान देने के साथ उन्हें पौष्टिक आहार में हरी साग सब्जी, दूध, दही, घी, मांस, मछली, अंडा, अंकुरित चना मूंग आदि लेने की सलाह दी जा रही है। बताया गया कि यह अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा। जिसमें जगह-जगह शिविर लगाकर महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि स्वास्थ्य जांच में ईएनटी, रक्तचाप, मधुमेह, दंत जांच, स्तन, ग्रीबा, मुख कैंसर जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया का स्तर, टीबी जांच आदि की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.