May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आस्था और भक्ति के बीच शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना आज

आस्था और भक्ति के बीच शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना आज

महुआ। रेणु सिंह

शारदीय नवरात्र की कलश स्थापना सोमवार को की जाएगी। इसको लेकर भक्ति और आस्था लोगों में परवान चढी है। कलश स्थापना के पूर्व संध्या पर रविवार को पूजन सामग्री खरीदारी के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ी। जिससे बाजार गुलजार हो उठा।
लोगों ने पूजन सामग्रियों में मिट्टी के घट सेट के अलावा माता की चुनरी, पूजन सामग्री, जई, प्रसाद के लिए फल, मां दुर्गा की तस्वीर आदि की खरीदारी की। वही नवरात्र पूजन पर बैठने वाले श्रद्धालुओं के लिए नए वस्त्र की भी खरीदारी के लिए भी भीड़ रही।

पर्व पर सभी श्रद्धालु अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। यहां कलश स्थापना गांधी स्मारक पूजा समिति, पातेपुर रोड, पुराना हाट बड़ी दुर्गा, पुराना बाजार, मुजफ्फरपुर रोड मार्केट, मंगरू चौक, तिवारी जी के मेला, पंचमुखी चौक, जवाहर चौक, फुलवरिया पूर्वी, कन्हौली, रानीपोखर, बिरना, बेलकुंडा, बेरई, सेंदुआरी, कड़ियों, हरपुर ओस्ती, शाहपुर भदवास, लक्ष्मीपुर, छतवारा कुशहर हरपुर बेलवा भवानी चौक, हरपुर मिर्जानगर, डोगरा, मधौल, हकीमपुर, गद्दोपुर आदि स्थानों के पूजा पंडालों के अलावा मंदिरों और श्रद्धालुओं द्वारा अपने अपने घरों में कलश स्थापना की जाएगी। वहीं जिले के शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर वाली मैया स्थान पर पंचमी को कलश स्थापना की जाएगी। दुर्गा पाठ कराने के लिए पुरोहितों की अग्रिम बुकिंग श्रद्धालुओं द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.