दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले फरार
दहेज के लिए नव विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले फरार
महुआ। रेणु सिंह
दहेज की खातिर नव विवादित की हत्या कर ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गए। घटना महुआ थाना के मुकुंदपुर सिंघाड़ा गांव की है। मृतिका के मायके वालों ने रविवार को थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना शनिवार को बताई गई है।
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत सरैया निवासी जयशंकर सिंह ने थाने में आवेदन देकर मृतिका के पति सहित ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दिया आवेदन बताया कि पिछले वर्ष 6 दिसंबर को अपनी पुत्री 25 वर्षीया जया सिंह उर्फ तन्नू की शादी मुकुंदपुर सिंघाड़ा निवासी स्व संजय सिंह के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ रवि के साथ किया था। शादी के बाद ही उनकी पुत्री को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा। हालांकि पूर्व में आपसी सहयोग से मामला को सलटा लिया जाता था। वहीं शुक्रवार को पुत्री के यहां फोन किया तो कोई उत्तर नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने संबंधी से पता लगवाया। जहां अनहोनी की सूचना मिली। उन्होंने बाहर से ही महुआ थाने को सूचना दी और पुलिस पहुंचकर उनकी पुत्री तनु का शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। घटना के बाद मृतिका के ससुराल वाले फरार हो गए। यह भी बताया की शादी के वक्त उपहार में 15 लाख के गहने और एक चार पहिया लग्जरी गाड़ी 10 लाख रुपए की दी थी। घटना के बाद पुलिस आवेदन मिलते ही कार्रवाई में जुट गई है। इधर नव विवाहिता की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा भी है। आवेदन में पति के अलावा सास, देवर, तीन बहन, तीनों बहनोई, मामा, मां की पुत्री, दो ग्रामीण और दो-तीन अज्ञात को नामजद किया गया है।
