May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला के सभी आठ विधानसभा सीटों पर पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा:ललित घोष

वैशाली जिला के सभी आठ विधानसभा सीटों पर पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा:ललित घोष

 

हाजीपुर, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) की जिला कमेटी की विस्तारित बैठक अक्षय भट्टराय छात्रावास कार्यालय परिसर डाक बंगला रोड हाजीपुर में पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति , जिला सचिव कामरेड ललित कुमार घोष की अध्यक्षता एवं जिला कमेटी सदस्य डॉ राजेंद्र शर्मा के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। वैशाली जिला के सभी आठ विधानसभा सीटों पर पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। उम्मीदवारों की सूची राज्य कमेटी को भेज दी गई है। जिसका अप्रूवल केंद्रीय कमेटी से होने पर उम्मीदवारों का नाम प्रकाशित किया जाएगा । बैठक में समाजवादी व्यवस्था को कायम करने के लिए सभी प्रगतिशील किसान- मजदूर, छात्र- नौजवानों से तन मन धन से सहयोग करने का अपील किया गया। ताकि वर्तमान व्यवस्था द्वारा हो रहे शोषण, जुल्म, अत्याचार व अन्याय से मुक्ति मिल सके। बैठक को राज्य सचिव कॉ अरुण कुमार सिंह, दिनेश कुमार राय,राजेश कुमार रौशन,मोहम्मद रुस्तम, रविंद्र कुमार, रामेश्वर दास, महेश महतो, नीरज कुमार आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.