May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दुकान पर से मोबाइल लेकर भागा उचक्का को खदेर कर पकड़ा

दुकान पर से मोबाइल लेकर भागा उचक्का को खदेर कर पकड़ा
महुआ। रेणु सिंह

दुकान पर से नया मोबाइल लेकर भाग उचक्का को दुकानदार और स्थानीय लोगों ने खदेर कर पकड़ लिया। हालांकि भागते चोर को पकड़ने के लिए दुकानदार को करीब 2 किलोमीटर तक दौड़ लगाना पड़ा।
यह घटना सोमवार की दोपहर महुआ के पातेपुर रोड स्थित वरुण मोबाइल दुकान में हुई। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार वरुण कुमार अपने दुकान पर कुछ ग्राहकों को मोबाइल से जुड़े सामान दिखा रहे थे। इसी बीच कुछ देर से बैठा एक उचक्का उनके दुकान से एक एंड्राइड मोबाइल लेकर भाग निकला। हालांकि दुकानदार और अन्य लोग उचक्का को पकड़ने के लिए वहां से पैदल ही दौड़ने लगे। भागते हुए उचक्का थाना चौक के पास आकर लापता हो गया। हालांकि दुकानदार ने हार नहीं मानी और उन्होंने बाइक से उसे खोजना शुरू किया। इस बीच उन्होंने पुराना बाजार में उसको देखा। जहां से उचक्का फिर भागने लगा और लोगों ने उसे खदेड़कर एक गली में पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस को उसे सुपूर्द कर दिया गया। पकड़ा गया उचक्का चकमजाहिद का बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.