May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कलश स्थापना के साथ आरंभ हुई शारदीय नवरात्र ।

कलश स्थापना के साथ आरंभ हुई शारदीय नवरात्र ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

 

महुआ( वैशाली )आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से आरंभ होकर नौ दिवसीय चलने वाले शारदीय नवरात्र का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हो गई ।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालो ,निजी स्थानों में देवी दुर्गा के उपासना करने वाले भक्त जनों द्वारा कलश स्थापना की गई । उत्तर बिहार के शक्तिपीठ के रूप में स्थापित गोविंदपुर सिंघाड़ा के दुर्गा स्थान में कलश स्थापना की गई ,साथ ही साथ पूर्ण विधि विधान के साथ प्रथम दिन की पूजा अर्चना आरंभ की गई। शक्ति व उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान सोमवार से महुआ के विभिन्न पूजा पंडालों में पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कर शुरू हो गया है । वही पुरानी बाजार महुआ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आयोजित पूजा पंडाल में आचार्य संजय मिश्रा ने देवी मां के प्रथम स्वरूपा मां शैलपुत्री की पूजा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ कराएं। जिसमें मुख्य यजमान विकास जयसवाल, अमित पटवा ,रंजन ठाकुर एवं गौरव कुमार सोनी थे । पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वही देवी की भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्ति में उठा है । इस मौके कुमार कौशिक, दीपुद्द्त चौधरी, अजय ठाकुर, प्रभात जायसवाल,छोटे सोनी, साहिल ठाकुर, सुभम कुमार, डॉ.सोनू कुमार, अजय पैटी, आलोक पैटी,राजकुमार प्रभाकर, अमन जायसवाल, गोलु ठाकुर ,मुकेश सिन्हा , मनीष कुमार, मुकेश ठाकुर, नरेश कुमार , मंटू चौधरी, सुमन गुप्ता, सुधांशु कुमार , अंकित कुमार, श्री कुमार, आशीष कुमार बिट्टू, राजकमल सहित सैंकड़ों श्रद्धालुगण शामिल थे। महुआ प्रखंड क्षेत्र के छतवारा, कुशहर, बरहर चौक, समसपुरा, जहांगीरपुर सलखन्नी ,भवानी चौक, हरपुर बेलवा, गाड़ा ,सिमरवाड़ा , मौदह , मंडईडीह, महजीदिया, जीरवारा ,सुमेरगंज , तरोड़ा, मधौल,कन्हौली, डोगरा ,भदवास, प्रेम राज सहित अन्य जगहों पर पूर्ण भक्ति भाव के साथ मां भगवती की नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना आरंभ हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.