May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मूल्यांकन शिक्षा जगत में बच्चों को सुधार का अवसर प्रदान करता है: चंदन कुमार

मूल्यांकन शिक्षा जगत में बच्चों को सुधार का अवसर प्रदान करता है: चंदन कुमार

 

वैशाली: बिहार शिक्षा परियोजना के आदेशानुसार बिहार के सारे विधालय में अर्धवार्षिक परीक्षा बच्चों का लिया गया तथा बच्चों के कापी का मूल्यांकन कार्य शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा विद्यालय के निकट बने सेहान हाई स्कूल में उपस्थित कार्यरत शिक्षिका कुमारी ज्योति, सकीबा खातून, पुनम कुमारी, सोनम भारती, अस्मिता कुमारी, राज नारायण पासवान, नीपू कुमारी, ज्योति कुमारी, हेना परवीन, नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी , पर्यवेक्षक चंदन कुमार तथा केंद्र पर व्यवस्थापाक के रुप में अरविंद कुमार एवं सेहान हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक श्री ब्रज किशोर कुमार अपने निगरानी में कदाचार मुक्त कापी मूल्यांकन कार्य समाप्त कराते हैं पर्यवेक्षक चंदन कुमार ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पर लगे शिक्षक एवं शिक्षिका केंद्र पर समय पर पहुंच कर अपने कार्य को पुरा करते हैं इन्होंने ने सुत्रों को बताया कि किसी भी छात्र एवं छात्राओं के कापी मूल्यांकन से उसके सही और ग़लत का पता चलता है और शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पुनरावृत्ति का अवसर मिलता है साथ ही छात्र एवं छात्राओं को सुधार करने का अवसर प्रदान करता है हम कह सकते हैं कि छात्र एवं छात्राओं का मूल्यांकन उसके जीवन में सीखने का अवसर प्रदान करता है‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.